16 -09 -2015 को पोस्टमास्टर जनरल महोदय बरेली के साथ मीटिंग निर्धारित की गयी है। जिसमे परिमण्डलीय सचिव भी शामिल होंगे। इस अवसर पर बरेली रीज़न के समस्त मंडलीय सचिव के साथ परिमण्डलीय सचिव की सुवह 12 बजे से एक मीटिंग भी निर्धारित की गयी है। अतः बरेली रीजन के समस्त मंडलीय सचिव से अनुरोध है की वह अपने साथ निम्न सुचनाए लाना भी सुनिश्चित करें। मंडल में स्वीकृति हेतु पेंडिंग मेडिकल बिल की लागत। मंडल में स्वीकृति हेतु पेंडिंग वाउचर्स की रकम। मंडल में मासिक बैठक कब से नहीं हुई। मंडल में संघ की कुल सदस्यता। मण्डल में डाक सहायक सम्बर्ग की कुल स्वीकृत एवं वास्तविक संख्या। इसके अतिरिक्त यदि कोई विशेष समस्या है तो उसका पूरा विवरण आदि।
परिमण्डलीय सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें