रविवार, 10 अप्रैल 2016

10-04-2016

परिमण्डल के समस्त मंडलीय सचिव एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य कृपया ध्यान दें

साथियो ,
            पिछली बार कितना कष्ट हुआ था यह जानकर की हमारे फेडरशन के एक अंग नेशनल यूनियन ऑफ़ ग्रामीण डाक सेवक संघ को केवल कुछ ही सदस्यता की कमी  के कारण मान्यता नहीं मिल सकी थी। जो इस बार नहीं होना चाहिए। यह तभी संभव है जब हम सभी मिलकर कार्य करें। 
              सर्वप्रथम  समस्त मंडलीय सचिवगण को यह करना है कि जिस भी मंडल में नेशनल यूनियन ऑफ़ ग्रामीण डाक सेवक संघ की शाखा /ब्रांच नहीं है। वहां अविलम्ब ब्रांच  / एडहॉक कमेटी का गठन करके तीन नाम सर्किल यूनियन के पास ( मेरे नाम से) भेजने का कष्ट करें।  जिससे कि  उक्त समिति / अधिकृत पदाधिकारी को संघ द्वारा  अधिकृत किया जा सके। यह कार्य एक सप्ताह के अन्दर होना अत्यावश्यक है/ 
आर एस यादव 
परिमंडलीय सचिव 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें