गुरुवार, 6 जुलाई 2017

सदस्यता सत्यापन

सभी पदाधिकारियों विशेषकर मंडलीय सचिवगणों से अनुरोध  

 साथियो ,                

              जैसा कि आपको विदित ही है कि हमारे संघ में ग्रामीण डाक सेवक संघ को कुछ ही सदस्यों की कमी के कारण पिछली बार सदस्यता सत्यापन के समय मान्यता नहीं मिल सकी थी। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण था। कारण हम सब का ध्यान न देना।  इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए।                          

               विभाग द्वारा पुनः सदस्यता सत्यापन का निर्णय लिया गया है।  जिसके लिए सदस्यता फॉर्म भरवाकर जमा करने की आखिरी तारीख   5  सितम्बर 2017 निर्धारित की गयी है। इस सम्बन्ध में संघ के सभी पदाधिकारियों विशेषकर मंडलीय सचिवगणों से अनुरोध है कि इस समय अपने फॉर्म न भरकर केवल  ग्रामीण डाक सेवक संघ का सदस्यता फॉर्म भरा जाना है, इस कारण ग्रामीण डाक सेवक संघ के  सदस्यता फॉर्म  को अपना फॉर्म समझकर पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को संपन्न कराने का कष्ट करें।                     

                 इतना तो तय है कि यदि आप सब जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को सम्पन्न कराएँगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। चलिए हम और आपसब  मिलकर इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराने का प्रण लें।  सधन्यवाद 

परिमण्डलीय सचिव 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें